दहेज के लिए विवाहिता पर मारपीट के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दहेज के लिए विवाहिता पर मारपीट के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Monday, December 20, 2021 | December 20, 2021 Last Updated 2021-12-20T09:27:20Z
    Share
दहेज के लिए विवाहिता पर मारपीट के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
 नेशनल 24 न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। 

शादी के बाद दोनों का जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। 

विवाहिता का आरोप है कि एक दिन घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसने शहजादनगर पुुलिस को तहरीर दी। 

थाना शहजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आखिर मे विवाहिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शहजादनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि विवाहिता ने मारपीट करने के साथ देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसका प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close