भतीजे से प्रेम कर बैठी चाची पहुंची जेठ के पास शादी का इजहार लेकर
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: भतीजे एवं रिश्ते में चाची एवं दो बच्चों की मां का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि चाची अपनी जेठ के पास शादी का फरमान लेकर पहुंची एवं शादी की जिद पर अड़ गई।
जबकि उसके पति के समझाने पर भी नहीं मानी। विवाहिता के पति ने पुलिस को मामले की तहरीर दी।
घटना जनपद रामपुर के मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां अपने भतीजे यानी अपने जेठ के पुत्र से प्यार कर बैठी। उधर चाची और भतीजे का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि कल यानि बीते बुधवार को चाची शादी का फरमान लेकर अपने जेठ के पास पहुंची।
जबकि उसका पति पेसे से मजदूरी करता है। वह कहीं बाहर रहकर मजदूरी करता है। इसी दौरान वह अपने भतीजे से प्यार कर बैठी।
जब उसके पति को जानकारी हुई तब उसने भी उसको बहुत समझाया लेकिन वह भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई।
पति अपनी पत्नी की इस हरकत से आहत होकर पुलिस चौकी पहुंचा एवं कार्रवाई की तहरीर दी। इधर भतीजा भी अपनी चाची से शादी करने का इच्छुक है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर