बदायूँ यूपी ।।
महीपाल सागर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब ।।
कुशाग्र सागर बिसौली विधायक ने दिखाया दमखम भारी मात्रा में पहुंची जनता ।
यूपी विधानसभा चुनाव में सत्ता में काबिज होने के लिए कोई भी पार्टी किसी भी प्रकार से कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है
. इसी क्रम में अनुसूचित जाति का वोट बैंक हासिल करने के लिए बीजेपी डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना साकार करने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन
कर वोट बैंक साधने में जुटी भाजपा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महिपाल सागर जी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।।
बदायूं जिले के नगर बिसौली में रामलीला मैदान के सामने महिपाल सागर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अनुसूचित जाति का जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रामबाबू हरित एससी एसटी आयोग अध्यक्ष पहुंचे और सपा बसपा सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला भाजपा सरकार की योगी और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया भारी संख्या में पहुंची
भीड़ को देखते हुए रामबाबू हरित अध्यक्ष एससी एसटी आयोग ने 2022 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की जनता से अपील की ।।
खबर से संबंधित अन्य विजुअल
जनसभा को संबोधित करते बिसौली विधायक कुशाग्र सागर
जनसभा को संबोधित करते डॉ रामबाबू हरित एससी एसटी आयोग अध्यक्ष
संवादाता सुमित ठाकुर की रिपोर्ट