डीएम ने कारागार में शिशु सदन व पीसीओ का फीता काटकर किया उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने कारागार में शिशु सदन व पीसीओ का फीता काटकर किया उद्घाटन

Friday, December 31, 2021 | December 31, 2021 Last Updated 2021-12-31T13:49:10Z
    Share
डीएम ने कारागार में शिशु सदन व पीसीओ का फीता काटकर किया उद्घाटन
 उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक के चेयरमैन उमेश शर्मा और प्रांतीय सचिव जेके पाठक भी रहे उपस्थित
बदायूँ : 31 दिसम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन के क्रम में शुक्रवार को जिला कारागार बदायूँ में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कारागार में सुधारात्मक कार्यों के साथ जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन एवं उ०प्र० अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ० उमेश शर्मा द्वारा उ०प्र० अपराध निरोधक समिति के सहयोग से निर्मित महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदी के साथ रह रहे बच्चों हेतु क्रेच (शिशु सदन) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।तदुपरांत क्रेच के पास जिला मजिस्ट्रेट द्वारा चंदन के पौधे का रोपण किया गया तथा कारागार मुख्यालय के निर्देश पर एलन ग्रुप द्वारा स्थापित 15 सेटों का पी०सी०ओ० बन्दियों के प्रयोगार्थ जिलाधिकारी द्वारा कारागार प्रशासन को समर्पित किया गया। उ०प्र० अपराध निरोधक समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये 200 कम्बल के वितरण का कार्य जिला मजिस्ट्रेट तथा उ०प्र० अपराध निरोधक समिति के उपस्थित पदाधिकारियों एवं जेल अधिकारियों द्वारा किया गया। डीएम द्वारा कारागार के कार्यों एवं समिति के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन की सराहना की गयी। डीएम ने लाईब्रेरी के आधुनिकीकरण के लिये उ०प्र० अपराध निरोधक समिति लखनऊ से सहयोग की अपेक्षा की। समिति द्वारा निकट भविष्य में लाईब्रेरी के आधुनिकीकरण का आश्वासन दिया। कम्बल वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन चक्राधिकारी के०पी० चन्दीला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव जी०के० पाठक, बरेली जौन सचिव साजिद अली जिला सचिव कौशल पाराशरी, जेल अधीक्षक डॉ० विनय कुमार, जेलर आदित्य कुमार, चक्राधिकारी के०पी० चन्दीला, डिप्टी जेलर के०पी० सिंह तुरेहा, अरूण कुमार कुशवाहा एवं समिति की सदस्या सुप्रिया चौधरी आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक से जिला मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close