मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
घटना, मिलक कोतवाली के एजेंन खेड़ा गांव की है। जहां आज गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे गाँव निवासी श्याम बिहारी अपनी पत्नी के साथ घर के पास बने घर में जानवरों को चारा डालने के लिए गया था।
जानवरों को चारा डालकर जब वह 5 बजे के बाद घर वापस आया तो देखा उसका बड़ा बेटा रिंकू (24) उर्फ़ शिवहरि गंगवार का सब कमरे में रस्सी से लटका था।
युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
उधर मिलक कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा घर के कमरे में युवक का फंदे से लटककर मौत की सूचना दी गई।
मृतक के परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर