मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता युवती से दुष्कर्म के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की बेटी की जिसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। वह अपने मायके आई हुई थी।
अभी कुछ दिन पहले वह विवाहिता युवती जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। उसी गांव के कुछ युवक उस विवाहिता युक्ति को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए।
आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाई तथा वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे।
आरोपियों ने बाद में वीडियो भी वायरल कर दी। परिजनों के इस बात की जानकारी मिलने पर होश उड़ गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी एहसान अली, फुरकान, आबिद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जहाँ आज गुरुवार को पुलिस ने फुरकान व एहसान अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अश्लील वीडियो बनाने वाले मोबाइल को भी बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर