दुराचार एवं धोखाधड़ी जैसे मामलों में फरार चल रहे आरोप ने किया कोर्ट में सरेंडर
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: दुराचार एवं धोखाधड़ी जैसे मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से वह जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कुछ रोज पहले आरोपी रवि सक्सेना पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद भी वह फरार चल रहा था।
जनपद रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने ज्वाला नगर के कृष्ण विहार कालोनी निवासी युवक रवि सक्सेना पर कुछ माह पहले थाना सिविल लाइंस में दुराचार करने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी रवि सक्सेना फरार चल रहा था। जबकि कुछ रोज पहले पुलिस ने भी धारा 82 की कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया था। उसके बाद भी रवि सक्सेना कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के विषय में मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की। उसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने फरार चल रहे आरोपी रवि सक्सेना पर20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
आखिर में रवि सक्सेना की मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत भी खारिज हो गई।उसके बाद मे शुक्रवार को उसने रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दरोगा मिनी राम ने बताया कि रवि सक्सेना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर