संपत्ति बंटवारे के बीच हुए विवाद में पिता की हत्या कर भागा बेटा, सड़क हादसे में हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संपत्ति बंटवारे के बीच हुए विवाद में पिता की हत्या कर भागा बेटा, सड़क हादसे में हुई मौत

Monday, December 6, 2021 | December 06, 2021 Last Updated 2021-12-06T15:05:04Z
    Share
संपत्ति बंटवारे के बीच हुए विवाद में पिता की हत्या कर भागा बेटा, सड़क हादसे  में हुई मौत


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::परिवार में सम्पत्ति के बटवारे को लेकर पिता से मन मुटाव के चलते कलयुगी बेटे ने आज सोमवार को तड़के पिता की सोते समय सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। 

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक घर में दो मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर का मझरा तालकाबाद  के रहने वाले बुद्धसेन (55) होमगार्ड थे। मौजूदा समय में तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात चल रहे थे। 

सोमवार सुबह लगभग चार बजे घर में सो रहे थे। इस दौरान छोटे पुत्र नेकपाल ने अपने पिता पर लोहे की रॉड से हमलाकर घायल कर दिया। 

हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजन मौके पर आ गए। लेकिन तब तक पिता ने दम तोड़ दिया।

हत्या की सूचना बुद्धसेन के बड़े बेटे ओमप्रकाश ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि बुद्धसेन के छोटे बेटे नेकपाल ने अपने पिता की हत्या की है। 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतने में ही पुलिस को सूचना मिली की शाहबाद-सिरौली मार्ग पर सड़क हादसे में किसी की मौत हो गई है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब उसकी शिनाख्त की तो अपने पिता की हत्या कर भाग रहा बेटा नेकपाल (25) ही निकला। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

इधर सूचना पर एएसपी संसार सिंह भी मौका मुआयना करने पहुँच गए। पुलिस ने होमगार्ड के बड़े बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर अपने छोटे भाई नेकपाल पर पिता की हत्या तथा नेकपाल की अज्ञात वाहन से  हुई  मौत का केस दर्ज किया । 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close