ढकिया चौकी इंचार्ज की अनियंत्रित कार ने आठ लोगों को लिया अपनी चपेट में, हुए घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::आज बृहस्पतिवार सुबह शाहबाद थाना क्षेत्र में ढकिया चौकी इंचार्ज की कार ट्रक से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई।
वही सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे आठ लोगो को कार ने अपनी चपेट में ले लिया।जिससे सभी लोग घायल हो गए।
दुर्घटना से गुस्साए लोगों और चौकी इंचार्ज के बीच हाथापाई हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ागांव की सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोग बस का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग नौ बजे ट्रक को बचाने के प्रयास में ढकिया चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह की कार अनियंत्रित हो गई।
ढकिया चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह कार चला रहे थे। हादसे को अंजाम देने वाली कार चौकी इंचार्ज की निजी कार थी।
अनियंत्रित कार ने लोगों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान लोगों में चीखपुकार मच गई और भीड़ जमा हो गई।
इस बीच लोगों की चौकी इंचार्ज से कहासुनी शुरू हो गई। साथ ही लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों की चौकी इंचार्ज से हाथापाई भी हुई।
वही स्थानीय लोगों ने मौके पर आकर भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि एक ट्रक को बचाने के प्रयास में ढकिया चौकी इंचार्ज की कार अनियंत्रित हो गई थी और कार का स्टेरिंग लॉक हो गया। जिस कारण कार की चपेट में कई लोग आ गए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। कार्रवाई के लिए पीड़ितो की ओर से कोई तहरीर नही आई है। अगर तहरीर आती हैं तो कार्यवही की जायेगी।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर