रामपुर में एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन आज शनिवार को भी रहा जारी
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर ( नेशनल 24)::रामपुर में विभिन्न मांगो को लेकर एनएचएम से जुड़े कर्मियों की हड़ताल आज शनिवार को भी जारी रही। एनएचएम कर्मियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कोरोना के टीकाकरण के कार्यक्रम को गहरा झटका लगा है।
जनपद के पचास फीसदी बूथों पर वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है।जिसको। जिस कारण लोगों को सेंटरों से लौटना पड़ रहा है।
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर अब दिखना शुरू हो गया है। पहले हर रोज 15 से बीस हजार का टीकाकरण किया जा रहा था। लेकिन कर्मियों की हड़ताल के कारण सिर्फ सात हजार का ही टीकाकरण हो सका।
आज शनिवार को भी संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे है। कर्मचारियों ने संविदाकर्मियों को नियमित करने और उनके काम के मुताबिक पद सृजित करने, वेतन विसंगति दूर करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ, बीमा पालिसी का लाभ व आशा कार्यकर्ताओं को नियत मानदेय देने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल जिलाध्यक्ष मोहम्मद उवैस, जिला मंत्री रेहान खां, डा. योगेश यादव, डा. अतुल कुमार, चंद्रपाल, दानिश हुसैन, जसप्रीत सिंह, संजय कुमार, एएनएम उमा भट्ट, कुमुद शर्मा, शशि, रचना, समर सिंह व ओम प्रकाश आदि शामिल है।
रिपोर्ट,
रामपुर से सुधीर शर्मा