लकड़ी माफियाओं ने पुलिस की सांठगांठ से हरे आम के बाग का किया सफाया रामपुर
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर ( नेशनल 24)::जनपद रामपुर के स्वार रोड पर इमरता गांव के पास मुरसैना पुलिस चौकी से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर वन माफिया ने आम के 157 पेड़ों के बाग को काट डाला।
लगभग 50 बीघा बाग मे आम के पेड़ों पर 15 दिन से माफिया कुल्हाड़ी चलाते रहे। लेकिन पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उधर वन विभाग की टीम को भनक नही लगी।
जब पेड़ कटने का काम पूरा हो गया। एक-एक पेड़ कटकर उठ गया एवं लकड़ी तक भी लदकर चली गई तब जाकर पुलिस ने अपनी खानापूर्ति की ।
पुलिस ने वन विभाग के बीट प्रभारी से तहरीर लेकर बाग मालिक डा. सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
और तो और मामले में एक ठेकेदार ने बाग मालिक पर भी धोखाधड़ी करके उससे रुपये लेकर दूसरे ठेकेदार से बाग कटवा देने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट, रामपुर से सुधीर शर्मा की रिपोर्ट