कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं : सपा .वीरेंद्र गोयल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::रामपुर के शाहबाद में समाजवादी पार्टी के रामपुर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया एकजुट होने के समय में मतभेद नुकसान पहुंचाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी शिकायत को दिल में न रखें, बल्कि खुलकर सामने रखें।
उन्होंने कहा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। वह हर कार्यकर्ता का समान सम्मान के साथ उनकी शिकायत दूर की जाएगी।
वह आज रविवार को शाहबाद-सिरौली मार्ग स्थित पूर्व चेयरमैन मतलूब अहमद अंसारी के फार्म हाउस पर पार्टी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी प्रत्याशी तय करे, सारे शिकवे भुलाकर उसे सपोर्ट करें। कुछ कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया, इस पर जिला अध्यक्ष ने उन्हें साधने का प्रयास किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह, राधेश्याम राही, जावेद खां, वसीम मियां, निधिगोपाल यादव, नंदकिशोर दिवाकर, सुनील पाण्डेय, मुनेश यादव, साबिर हुसैन, नरेश यादव, आरिफ हुसैन, तौकीर अहमद, राजेश यादव, वेदप्रकाश यादव, राजू गुप्ता, डा. मोहम्मद सालिम, वाहिद बेग, भोजराज यादव, सय्यद शाकिब अली, मास्टर सियाराम यादव, बदन सिंह यादव, रक्षपाल सिंह, प्रमोद यादव, शिवा यादव आदि रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर