वजीरगंज-छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत एक घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वजीरगंज-छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत एक घायल

Sunday, December 5, 2021 | December 05, 2021 Last Updated 2021-12-05T14:25:28Z
    Share
Homeवजीरगंज
वजीरगंज-छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत एक घायल

5/12/2021

बदायूं/ उत्तर प्रदेश
 वजीरगंज ( नेशनल 24) वजीरगंजथाना क्षेत्र के बगरैन आंवला रोड पर धर्मकांटे के पास छोटा हाथी ने विपरीत दिशा से आ रहे वाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज़ के लिए सीएचसी ले गयी जहाँ से गंभीर हालत देखते उसे जिला अस्पताल रैफर किया जहां उपचार मिलने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
 
 
रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम वरीपुरा निवासी राजीव उर्फ सप्पू 42 साल पुत्र अभिलाख सिंह तथा बॉबी पुत्र गजेंद्र सिंह घरेलू सामान लेने के लिए वाइक बगरैंन आये थे।

और सामान खरीदकर कर वापस लौट रहे थे।बगरैंन आँवला रोड पर ओमपाल के धर्मकांटे के सामने विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों वाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज़ के लिए सीएचसी ले गयी।

 
जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रैफर किया गया।मगर उपचार मिलने से पहले सप्पू ने दम तोड़ दिया। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर लाए तो परिवार में कोहराम मच गया। 

राहगीरों के मुताविक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर खेतों में मे जा गिरे।

पत्नी सन्तोष व मृतक के तीन पुत्रों व एक लड़की का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

प्रभारी निरीक्षक अबधेश सेंगर ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है। लोडर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदायूं से राहुल शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close