रामपुर में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रौंदा, दो की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रौंदा, दो की मौत

Monday, December 6, 2021 | December 06, 2021 Last Updated 2021-12-06T12:39:56Z
    Share
रामपुर में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रौंदा, दो की मौत


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::आज सुबह रामपुर में शाहबाद रोड पर रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार दो लोगों कीमौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 

घायलों को अस्पताल भेजा गया है।वही पुलिस ने दो लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

हादसा आज सोमवार की सुबह को करीब दस बजे के लगभग हुआ। घटना मे रामपुर से बदायूं के लिए निकली रोडवेज बस सोमवार आज की सुबह करीब दस बजे मिलक कोतवाली क्षेत्र की रेबड़ी चौकी के अंतर्गत गांव से गुजर रही थी।  इसी बीच शाहबाद की ओर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

ओवटेक करते समय रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे में गड्डे में जाकर पलट गई। 

दुर्घटना मे ट्राली मे सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। 
लोगों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मिलक व पटवाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को ट्रैक्टर ट्राली में से निकाला। हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से कुछ घायलों को शाहबाद तो कुछ को जिला अस्पताल भिजवाया। 

हादसे में पटवाई थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी घासीराम दिवाकर और महेंद्र पाल की मौत हो गई,जबकि इसी गांव प्रेम शंकर, अजीतपुर निवासी बब्बो पत्नी अब्दुल, जनक पुर निवासी संतोष चालक जनकपुर निवासी नन्नेराम, 12 साल का संतपाल, 3 साल का रोहित व मंजू घायल हो गए। 

इन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
रामपुर से वरिष्ठ संवाददाता सुधीर शर्मा रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close