हादसे का सबब बन सकती है पालिका-पुलिस की लापरवाही

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हादसे का सबब बन सकती है पालिका-पुलिस की लापरवाही

Tuesday, December 7, 2021 | December 07, 2021 Last Updated 2021-12-07T13:32:03Z
    Share
हादसे का सबब बन सकती है पालिका-पुलिस की लापरवाही

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::ज्वाला नगर में यातायात नियमों कीअनदेखी की जा रही है।
पालिका और पुलिस की लापरवाही के चलते शाम होते ही शाहबाद रोड पर जाम लग जाता है। 

इसके पीछे वजह यह है कि ठेले वाले अपनी लक्षमण रेखा लांघते हुए सड़क किनारे खड़े होते हैं और फिर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे लोगों को खासी परेशानी होती है।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से ज्वाला नगर समेत शहर के व्यस्त बाजारों में रेहड़ी व ठेले वालों के लिए लक्षमण रेखा खींची है। 

यानि ठेले वालों के दुकान सजाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। नियमानुसार पालिका का यह आदेश है कि सभी ठेले वाले सड़क किनारे लगाई गई लोहे की रेलिंग के पीछे अपने ठेले लगाएंगे। 

इसके लिए पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं,लेकिन ठेले वाले रेलिंग को पीछे छोड़ सड़क किनारे ही ठेले लगा रहे हैं,जिसके चलते बाजारों में जाम लग रहा है। 

खासतौर से व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण की समस्या ज्यादा बढ़ रही है। ज्वाला नगर में ठेले वाले लोहे की रेलिंग को पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं,जिसके चलते दिक्कत हो रही है। 

इसको लेकर न तो पालिका और न ही पुलिस लापरवाह हो रही है। पुलिस की लापरवाही के चलते दिक्कत महसूस हो रही है। लगातार जाम लगने से लोग परेशान हैं। 

यह समस्या शाम होते ही ज्यादा बढ़ जाती है। पालिका प्रशासन और पुलिस इसको लेकर संजीदा नहीं है,जिससे परेशानी बढ़ जाती है।

सभी को रेलिंग के भीतर ठेले व रेहड़ी खड़ाकर अपना कारोबार करने की इजाजत है। शिकायत मिली है कि ठेले वाले रेलिंग से बाहर ठेले लगा रहे हैं। जोकि गलत है। 

ऐसा करने वाले ठेले वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इन सभी पर जुर्माना भी लगेगा इसके खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close