जनपद कासगंज के विधालयों में जगह जगह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद कासगंज के विधालयों में जगह जगह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Tuesday, December 7, 2021 | December 07, 2021 Last Updated 2021-12-07T16:00:54Z
    Share
जनपद कासगंज के विधालयों में जगह जगह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम


कासगंज N24 live

आज दिनांक 7 दिसंबर 2021 को मतदाता जागरूकता स्वीप के अंतर्गत जनपद के महाविद्यालय ,माध्यमिक विद्यालय ,सीबीएसई बोर्ड  एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में फेस 8 ,9 एवं 10 मैं जो कार्यक्रम आयोजित किए गए उनके विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कलावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट गो रहा कासगंज में किया गया ।


कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह जिला स्वीप प्रभारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता कॉलेज के प्राचार्य रोहताश कुमार ने मां वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर  किया ।

 जिलाधिकारी महोदया द्वारा स्वीप  के अंतर्गत जनपद में नवीन मतदाता के पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 सर्वाधिक भरवाने की मुहिम चलाई गई थी तथा उनके द्वारा यह घोषणा भी की गई थी क्या जो शिक्षण संस्थान सबसे अधिक  फॉर्म 6  भरवा आएगा उस शिक्षण संस्थान को द्वारा जनपद का जिला आइकॉन कॉलेज घोषित किया जाएगा इस अवसर पर कलावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्राचार्य श्री रोहताश कुमार द्वारा सबसे अधिक फॉर्म भरवाए गए जिसके लिए कलावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज को जनपद का  कॉलेज आइकन जिला अधिकारी महोदय द्वारा घोषित कर  कॉलेज के प्राचार्य रोहिताश कुमार को सम्मानित किया गया 



,वही जिला अधिकारी महोदय द्वारा जनपद के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित भी किया गया।



 कार्यक्रम को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एस पी सिंह ,जिला प्रभारी स्विप जयंत गुप्ता द्वारा संबोधित किया गया। वही कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा मतदाता जागरूकता औथ शपथ सभी को दिलाई गई। 


कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर एवं संध्या कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक /जिला प्रभारी स्वीपजयंत गुप्ता ,सह समन्वयक अभिषेक पांडे,  शीतल बिरला, प्रधानाचार्य बीपी द्विवेदी, कलावती नर्सिंग पैरामेडिकल के प्राचार्य रोहित कुमार ,कृष्ण कुमार अनूप गुप्ता, डॉक्टर साहब्दीन ,सौरभ महेश्वरी एव कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नेशनल 24 संवाददाता राहुल तिवारी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close