रामपुर, जिला अस्पताल में फार्मेसिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर, जिला अस्पताल में फार्मेसिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wednesday, December 8, 2021 | December 08, 2021 Last Updated 2021-12-08T10:14:21Z
    Share
रामपुर, जिला अस्पताल में फार्मेसिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर मे डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से जुड़े फार्मेसिस्टों ने आज बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। 

उन्होंने ने बताया कि फार्मेसिस्ट नौ दिसंबर से हर रोज दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे।

जैसा कि आपको बता दे, वेतन विसंगतियों समेत अन्य मांगो को लेकर प्रदेश भर के डिप्लोमा फार्मेसिस्ट इन दिनों आंदोलन पर चल रहे हैं। फार्मेसिस्टों ने सोमवार को प्रदर्शन कर धरना दिया था और फिर इसके बाद फार्मेसिस्टों ने काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू कर दिया। 

इसी को लेकर आज बुधवार को भी फार्मेसिस्ट काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। एसोसिएशन के जिला मंत्री हरीश धौनी ने बताया कि मांगे पूरी न होने पर फार्मेसिस्ट गुरुवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम 16 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले फार्मेस्सिटों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। 

प्रदर्शन में उपस्थित सभी फार्मेसिस्टो ने सरकार से अपनी मांग को पूरा कराने की मांग की। इस मौके पर अजमल हसन खां, आरबी लाल गंगवार, मुकेश जैन,दिनेश सजवान,नवेद इकबाल, सुमित सक्सेना, आरके कांडपाल, आरिफ मसूद खान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close