डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार हुआ घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार हुआ घायल

Monday, December 27, 2021 | December 27, 2021 Last Updated 2021-12-28T00:23:13Z
    Share
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार हुआ घायल

नेशनल  24 लाइव
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर के टांडा में आधार कार्ड बनवाने की जानकारी लेकर लौट रहे बाइक सवार को पीछे से डम्पर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। डम्पर की टक्कर लग जाने से बाइक सवार घायल हो गया।

आज सोमवार दोपहर को टांडा तहसील क्षेत्र के गांव शहपुरा निवासी युवक नजर हुसैन(28) जो कि अलविया फर्नीचर की दुकान करता है। आज सोमवार को आधार कार्ड बनबाने के लिए उप डाकघर गया था। 

उप डाकघर से आधार कार्ड का काम निपटाकर अपने साथी के साथ बाइक से पंजाब नेशनल बैंक के सामने से होता हुआ मुख्य रामपुर तिराहा की तरफ आ रहा था। 

आरोप है कि मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, बाइक पर बैठा नजर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए नजर हुसैन को राहगीरों ने निकट के सीएचसी में भर्ती कराया। 

उधर लोगों ने डम्पर चालक को पुलिस के हबाले कर दिया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया। क्षतिग्रस्त बाइक को भी कोतवाली में पुलिस द्वारा लाया गया। घायल की ओर से डम्पर चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि समाचार लिखे जाने तक कोतवाली मे पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते में जुटी रही। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close