कार व ट्रैक्टर ट्राली की हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत
नेशनल 24 लाइव
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर शाहबाद रोड पर ट्रैक्टर ट्राली और कार की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद रामपुर की पटवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर शाहबाद रोड स्थित किरा गांव निवासी महेश बीती रात के समय दवाई लेने रामपुर जिला अस्पताल आ रहा था।
रास्ते में नारायणपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार सवार युवक महेश की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर