बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर बाइक पर सवार मासूम की मौत माँ हुई घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर बाइक पर सवार मासूम की मौत माँ हुई घायल

Saturday, December 25, 2021 | December 25, 2021 Last Updated 2021-12-25T13:20:17Z
    Share
बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर बाइक पर सवार मासूम की मौत माँ हुई घायल
नेशनल 24 live न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर  बाइक ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि उसकी मां घायल हो गई। 

मौके पर एकत्रित लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

घटना जनपद रामपुर के रामपुर हल्द्वानी मार्ग स्थित थाना भोट के अंतर्गत ग्राम सनेया सुख निवासी शादाब आज शनिवार सुबह अपनी पत्नी एवं एक साल की बच्ची अतिफा को रामपुर दवा दिलवाने आ रहा था। 

थाना भोट के पास हल्द्वानी की ओर से तीव्र गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे को देखकर मौजूद आस पास के लोगों ने वहां एकत्रित होकर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close