रामपुर में आज दूसरे दिन भी बैंक हड़ताल जारी रही
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद
रामपुर मे निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी आज शुक्रवार दूसरे दिन भी हड़ताल रहे। जिस कारण भुगतान और जरूरी काम के लिए ग्राहक इधर-उधर भटकते रहे।
संसद में बैंकों के निजीकरण का विधेयक पेश हो गया है। जिसके विरोध में दूसरे दिन भी आज बैंकों में ताले पड़े रहे। कर्मचारियों ने आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की।
बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण दो दिन में 150 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन प्रभावित होगा। हड़ताल होने से अधिकतर एटीएम भी खाली हो गए।
इधर धान की भी खरीद चल रही है। बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण किसानों के धान का पैसा उनके खातों में पहुंच रहा है। लिहाजा किसानों को भी धान का भुगतान नहीं हो सका।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर