घायलों को देखने पहुंचे विधायक व डीएम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घायलों को देखने पहुंचे विधायक व डीएम

Wednesday, December 22, 2021 | December 22, 2021 Last Updated 2021-12-22T12:56:44Z
    Share

घायलों को देखने पहुंचे विधायक व डीएम

 नेशनल 24 न्यूज़
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
बदायूँ : प्रयागराज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से वापस लौट रही बस बुधवार की सुबह उसहैत थाना क्षेत्र में हरेंडी गांव के पास पलट गई। हादसे में स्वयं सहायता समूह की आठ महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बुधवार को शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य व जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तीमारदारों व परिजनों को भरोसा दिलाया कि परेशान ना हो बस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों का उपचार प्राथमिकता के तौर पर अच्छे और बेहतर तरीके से किया जा रहा है। उनकी कामना है कि सभी घायल व्यक्ति जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम सिंह पुंडीर को निर्देश दिए कि घायल हुए व्यक्तियों का बेहतर इलाज किया जाए। किसी भी मरीज को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। अधिक घायल व्यक्तियों या जिन का इलाज जिला चिकित्सालय में संभव ना हो उनको अन्य जनपद में रेफर करके अच्छा इलाज कराया जाए।
खण्ड विकास अधिकारी स्मिृति सिंह ने अवगत कराया है कि जिले से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 48 महिलाओं को लेकर बस वापस लौट रही थी, जिसमें एक एडीओ, दो चालक और एक परिचालक भी थे। सुबह करीब छह बजे जब बस जिले में वापस आ चुकी थी, हरेंडी गांव के निकट मोड़ पर बस पलट गई। एडीओ एजी और 19 महिलाएं घायल हुई हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एडीओ पंचायत की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया।

बदायूँ से जिला संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close