आचार संहिता के उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना समेत 2 पर हुआ मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आचार संहिता के उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना समेत 2 पर हुआ मुकदमा दर्ज

Friday, January 28, 2022 | January 28, 2022 Last Updated 2022-01-28T15:55:13Z
    Share
आचार संहिता के उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना समेत 2 पर हुआ मुकदमा दर्ज

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (यूपी केसरी 24):: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा शहर प्रत्याशी आकाश सक्सेना समेत दो लोगों पर पटवाई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

जहां कोरोना संक्रमण के खतरे की रफ्तार देश में लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं विधानसभा चुनाव की तारीख भी नजदीक आती जा रही है। 

इसी को लेकर चुनाव प्रत्याशी न तो आचार संहिता का और न ही कोविड नियमो का पालन कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में देखने को मिला। 

थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी मृदुल सक्सेना के आवास पर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने जनसंपर्क में जाकर रात लगभग 11:30 बजे मीटिंग कर रहे थे। 

मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो उन्हें बताया गया। पुलिस का आरोप है कि मीटिंग में शामिल लगभग 70-80 लोग जो कि कोई भी कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। 

मीटिंग में किसी के चेहरे पर मास्क भी नहीं लगा था। वही आचार संहिता के उल्लंघन में आकाश सक्सेना के साथ 15 गाड़ियों का काफिला भी था। 

इस मामले में पटवाई थाने में दरोगा रविंद्र कुमार की ओर से गांव निवासी मृदुल सक्सेना के साथ शहर प्रत्याशी आकाश सक्सेना के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही कोविड-19 के उल्लंघन मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close