राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और उनके 80 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन में केस हुआ दर्ज
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (यूपी केसरी 24)::बिलासपुर में आज मंगलवार को थाना खजुरिया पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी एवं और उनके समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन व महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमें में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अलावा उनके साथ 70 से 80 लोग अज्ञात दिखाए गए हैं।
जनपद रामपुर में चुनाव आयोग के सख्त आदेशों के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों द्वारा धड़ल्ले से अचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
जिसमें प्रत्याशी क्षेत्र में जन सभाएं करके भीड़ इकट्ठा भी कर रहें और कोविड नियमों की गाइडलाइन की खूब धज्जियां भी उड़ा रहें हैं।
ऐसे ही आज मंगलवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद में भीड़ इकट्ठी करके एक जनसभा कर रहे थे।
राज्य मंत्री औलख के द्वारा की जा रही जनसभा में लगभग डेढ़ सौ से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। सभा मे राज्यमंत्री सहित किसी भी व्यक्ति ने मुहं पर मास्क तक नही लगाया था।
इसी बीच जनसभा के दौरान इसकी सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने थाना खजुरिया पुलिस को दे दी। सूचना पाकर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक परमेश्वरी दयाल गंगवार भी मौके पर पहुंच गए।
हलका इंचार्ज ने जब मौके पर भीड़ देखी तो लोगों को समझाया और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों की दी। उधर, शाम तीन बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और उनके बहनोई बूटा सिंह सहित करीब 70 से 80 अज्ञात मंत्री समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
उपनिरीक्षक की और से दर्ज इस मुकदमें में अचार सहिंता का उल्लंघन, कोविड अधिनियम सहित करीब छह धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर