कोहरे में हुई तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की हालत गंभीर
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::बीती रात दढ़ियाल काशीपुर मार्ग पर गांव रामपुर धम्मन और अकबराबाद के बीच में कोहरे के कारण तीन वाहन आपस में टकरा गए ।जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई एवं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर लगे जाम को सुचारू कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्राली में धान की बोरी भरकर उत्तराखंड काशीपुर की ओर ट्रैक्टर चालक जा रहा था। जबकि काशीपुर की तरफ से दढ़ियाल की ओर एक ट्रक में लोहा लेकर ट्रक चालक मुरादाबाद की ओर जा रहा था।
जैसे ही दोनों वाहन चालक गांव रामपुर धम्मन और अकबराबाद के बीच पहुंचे तो काशीपुर मार्ग पर दोनों वाहनों में आमने सामने से घने कोहरे के कारण भिड़ंत हो गई। जिसमे ट्रक चालक भूरे खां निवासी मंसूरी गाजियाबाद की मामूली चोट आई।
भिड़ंत के बाद ट्रक चालक कुछ समझ पाते इससे पहले अकबराबाद की ओर से आ रहे ट्रक चालक भूरा निवासी काशीपुर उत्तराखंड अपने ट्रक लेकर पीछे से भिड़ गया। ट्रकों की भिड़ंत में चीख-पुकार सुनकर राहगीर एवं गांव वालों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
इधर सूचना पाकर चौकी प्रभारी सतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने वाहनों में फंसे ट्रक चालक भूरा निवासी काशीपुर उत्तराखंड एवं हेल्पर जावेद निवासी डूंगरपुर को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोग, ड्राइवर एवं हेल्पर को काशीपुर उत्तराखंड अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर
