तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक पर सवार दो व्यक्ति हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक पर सवार दो व्यक्ति हुए घायल

Tuesday, January 11, 2022 | January 11, 2022 Last Updated 2022-01-11T11:47:00Z
    Share

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक पर सवार दो व्यक्ति हुए घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (यूपी केसरी 24):: रामपुर हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। 

घटना जनपद रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के जिवाई जदीद निवासी संजीव कुमार पुत्र नत्थू लाल अपने एक अन्य साथी के साथ बीती रात लगभग साढ़े 7बजे  रामपुर से बिलासपुर जा रहा था। 

रामपुर हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भोट थाने के पास पीला खार नदी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों लोग दूर जा गिरे एवं गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। वही ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक लेकर फरार हो गया।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close