युवक का अपहरण कर की हत्या, शव को जलाया _रामपुर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवक का अपहरण कर की हत्या, शव को जलाया _रामपुर

Friday, January 14, 2022 | January 14, 2022 Last Updated 2022-01-14T15:17:22Z
    Share
युवक का अपहरण कर की हत्या शव को जलाया

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(National24):: शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव में युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी। दो दिन बाद युवक का अधजलि हालत में शव गांव के ही मैदान में बरामद हुआ। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। 

घटना जनपद रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव तालकाबाद निवासी विवेक (19)को बुधवार की देर शाम जाहिद पुर गांव निवासी राजू ने फोन कर अपने पास बुलाया। लेकिन विवेक वापस अपने घर नहीं लौटा। 

मृतक के पिता कुवर पाल ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आज शुक्रवार सुबह तालकाबाद गांव के मैदान में ही विवेक का अधजली हालत में शव बरामद हुआ। अधजली हालत में शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

उधर एसपी समेत पुलिस अधिकारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मृतक के पिता कुवर पाल का आरोप है कि राजू और उसके पिता महिपाल ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की है। 

जबकि कुवर पाल ने इस वारदात के पीछे कोई वजह स्पष्ट तौर पर नहीं बताई है।पुलिस ने कुंवर पाल की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close