बेमौसम बारिश से सरसों और मटर सहित सब्जियों की फसलों को व नुकसान
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::जनपद रामपुर में दो तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से सरसों और मटर सहित सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही साथ बारिश की वजह से पारा लुढ़कने पर मौसम में ठंड भी बड़ी है।
बीते दो-तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। आसमान में छाए बादल रुक-रुककर बरस रहे हैं। जिसमें आज रविवार की रात से सुबह तक तेज हवा चली। सुबह लगभग साड़े 8 बजे से बारिश शुरू हो हुई।
जोकि पूरे दिन रुक रुक कर हो रही बारिश ने अभी तक थमने का नाम ही नहीर लिया। जिससे बारिस ने किसानों की सांसें अटका दीं। जैसा कि आपको मालूम है कि इस समय सरसों और मटर की फसल अब तैयार होने की कगार पर पहुंच चुकी है।
ऐसे ये में बेमौसम बरसात का होना किसानों के लिए दुखदाई है। बारिश और तेज हवाओं से सरसों की फसल खेतों में गिर गई है और खेतों में पानी जमा रहा।
किसान भी अपने खेतों से पानी निकासी का रास्ता बनाते दिखाई दे रहे है ताकि किसी तरह गिरी हुई फसल ख़ासकर लाही तथा मटर को सड़ने व गलने से बचाया जा सकें।