बिसौली विधायक ने कई गावों का किया तूफानी दौरा*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली विधायक ने कई गावों का किया तूफानी दौरा*

Thursday, January 6, 2022 | January 06, 2022 Last Updated 2022-01-06T13:36:56Z
    Share

*बिसौली विधायक ने कई गावों का किया तूफानी दौरा*
_________________________
 नेशनल 24 लाइव न्यूज़
 बदायूं उत्तर प्रदेश
 बिसौली। गुरुवार को बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने क्षेत्र के कई गावों का तूफानी दौरा किया । विधायक कुशाग्र सागर सबसे पहले क्षेत्र के गांव रफ़ातपुर पीड़ित के यहां पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की जहां दो दिन पहले एक दस वर्षीय लड़के के ऊपर शौचालय का छज्जा गिरने से उसकी मौत हो गई थी।वहां से कुशाग्र सागर समदनगर गांव पहुंचे जहां के ग्राम वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद विधायक कुशाग्र सागर ने गांव में घूमकर लोगो से जन संपर्क किया और मोदी व योगी सरकार की तमाम योजनओं के बारे में लोगों को बताया ,जिसके बाद कुशाग्र सागर ने सिठौली ,व्यौर कासिमाबाद, अल्लेहपुर समसपुर, चंदोई समेत अन्य कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर निगमेश्वर मिश्रा,बुधपाल सिंह,धीरज शर्मा,राधे श्याम प्रधान पति, गगन शर्मा,नत्थू शर्मा,महेश चंद्र शर्मा,कुलदीप शर्मा,रोहित शर्मा,उदयवीर,विपिन ठाकुर प्रधान,सुनील यादव,विजयपाल पूर्व प्रधान,अशोक राणा, शहानावाज, डीके टेलर,समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।





 विधायक कुशाग्र सागर ने चुनाव में जनता से भाजपा को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया 
 बिसौली से अतुल शर्मा की रिपोर्ट
 नेशनल 24लाइव न्यूज़
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close