लावारिस गोवंशों की सेवा का बीड़ा उठा बनाई अलग पहचान, गोवंश की सेवा में सदैव रहूंगा तत्पर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लावारिस गोवंशों की सेवा का बीड़ा उठा बनाई अलग पहचान, गोवंश की सेवा में सदैव रहूंगा तत्पर

Thursday, January 13, 2022 | January 13, 2022 Last Updated 2022-01-14T01:07:09Z
    Share
लावारिस गोवंशों की सेवा का बीड़ा उठा बनाई अलग पहचान, गोवंश की सेवा में सदैव रहूंगा तत्पर बिसौली तहसील क्षेत्र से जिला बदायूं तक 

अब तक बिसौली क्षेत्र में किया एक दर्जन से अधिक का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार
National 24 Live News
Budaun uttar pradesh

बिसौली विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर घूमते हुए गाैवंश दिख जाते हैं। ये कई बार तेज गति से दाैड़ते वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। इससे सड़क पर तड़पकर माैत हो जाती है। नगर निगम की लापरवाही के कारण कभी-कभी सड़कों पर पड़े रहते हैं।

शिव भारद्वाज समर्थक टीम
गोवंश की सेवा के लिए तत्काल फोन करें मो 7464802100




बदायूं जनपद के बिसौली आए दिन लावारिस गोवंश सड़कों पर बैठे या घूमते हुए नजर आ जाते हैं। कई तो गाड़ियों की सीधी टक्कर में मारे भी जाते हैं। हर तीसरे-चौथे दिन गोवंश सड़कों पर मृत मिल रहे हैं। इन्हें हटाने की जहमत कोई नहीं उठाता। नगर निगम भी अपनी सीमा क्षेत्र में काम करता है। कई दफा तो निगम भी इन्हें हटाने से पीछा छुड़ाते हुए दिखता है। इन सबके बीच बिसौली शिव भारद्वाज समर्थक टीम ने लावारिस मृत गोवंशों का विधि-विधान के साथ संस्कार करने का बीड़ा उठाया है। टीम के सक्रिय कार्यकर्ता समर्थकों ने लावारिस गोवंश के मृत शरीर को हिंदू धर्म के अनुसार रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

प्रशासन नहीं उठाता अंतिम संस्कार का जहमत

ताजा मामला बिसौली तहसील क्षेत्र के हत्सा पनौडी के बीच का  है। यहां पिछले दो दिन से किसी हादसे के शिकार हुए गोवंश मृत पड़ा था, लेकिन प्रशासन से लेकर अन्य लोगों ने उठाकर अंतिम संस्कार कराने की जहमत नहीं उठाई। पत्रकार विजय गौतम निवासी पिंडारा के द्वारा सूचना मिली कि हत्सा पनौडी के  बीच एक गाय मृत पड़ी है। इससे काफी दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शिव भारद्वाज समर्थक टीम के सदस्यों के जरिए मृत गाय के शरीर को उठा कर हिंदू रीती-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया।

गोवंश को सड़कों पर खुला न छोड़ने की अपील

समाजसेवी शिव भारद्वाज ने बताया कि हिंदू धर्म में गोमाता की संज्ञा दी गई है। पिछले कई वर्षों से गोमाता की सेवा करते आ रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक गोवंश के मृत शरीर का अपने खर्चे पर विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करा चुके हैं। शिव भारद्वाज ने कहा आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग और इसे जोड़ने वाली शहर की मुख्य सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमते फिरते अथवा सड़क के बीचोंबीच बैठे दिख जाते हैं। प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जिला प्रशासन गोपालकों को चेतावनी दे कि वे अपने गोवंश को सड़कों पर खुला ना छोड़ें। निर्देशों को नजरअंदाज करने पर गोपालकों पर दंडात्मक कार्रवाई करें
 
बिसौली से अतुल शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close