कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत कैंटर चालक फरार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: रामपुर बाईपास पर एक बाइक सवार की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद रामपुर की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव विजिया निवासी सर्वेश(45) बीते गुरुवार को अपनी बेटी के यहां शहजाद नगर थाना क्षेत्र के अताई नगर गांव गया था।
देर रात वापस लौटते समय मंसूरपुर बाईपास के पास कैंटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक भी कैंटर छोड़ कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर