तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा महिला की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा महिला की हुई मौत

Wednesday, January 5, 2022 | January 05, 2022 Last Updated 2022-01-05T12:33:44Z
    Share

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा महिला की हुई मौत
National 24 Live News
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन२४) ::रामपुर हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया। 

घटना जनपद रामपुर के रामपुर- हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर स्थित भोट थाना क्षेत्र की है। जहां मोतीपुरा गांव निवासी राम सिंह अपनी पत्नी जगवति को लेकर आज बुधवार को सुबह दवाई लेने के लिए भोट आए थे। 

दवाई लेकर वापस घर जाते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक समेत दंपत्ति रोड पर गिर गए एवं गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पाकर दल बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला जगवति(50) को मृत घोषित कर दिया। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close