शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी मां बहन एवं पत्नी को पीटकर किया जख्मी घर में रखे कपड़े एवं अन्य सामान को किया आग के हवाले
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर ( नेशनल 24 लाइव ):: रामपुर में एक गांव में युवक ने शराब पीकर अपने घर में उत्पात मचाया। उसने नशे में आकर अपनी मां, बहिन तथा अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा।
मां, बहन एवं पत्नी ने किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचाई। युवक ने घर में रखे बिस्तर एवं अन्य सामान को एक स्थान पर रखकर आप के हवाले किया।
मामला जनपद रामपुर की शहजाद नगर थाना क्षेत्र की दनियापुर गांव निवासी रिंकू पुत्र होरीलाल ने शराब पीकर अपने घर में आकर अपनी पत्नी को पीटने लगा।
युवक ने अपनी पत्नी के सिर में जोर से डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। बहू को बचाने की जो उसकी मां जावित्री एवं बहन भूरी आई तो युवक ने उन दोनों को भी बुरी तरह मारा। यहां तक कि उसकी बहन भूरी के मुंह से खून बहने लगा।
तब जाकर तीनों उसकी मां जावित्री, बहन भूरी एवं पत्नी ने अन्य किसी के घर में जाकर अपनी जान बचाई। इन तीनों के घर से जाने के बाद युवक ने घर में रखे रजाई, गद्दे एवं अन्य कपड़ों को इकट्ठा कर आग लगा दी।
पुलिस को सूचना करने के बाद भी पुलिस के ना पहुंचने स्थिति बिगड़ती देख युवक की माँ जावित्री ने बहू के मायके वालों को फोन कर उन्हें बुलवाया एवं बहू को उनके सुपुर्द कर खुद अपनी एवं बेटी भूरी की जान बचाई।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर