आग में झुलसी युवती की उपचार के दौरान हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आग में झुलसी युवती की उपचार के दौरान हुई मौत

Monday, January 3, 2022 | January 03, 2022 Last Updated 2022-01-03T13:19:46Z
    Share

आग में झुलसी युवती की उपचार के दौरान हुई मौत

 नेशनल 2 4 लाइव 
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई ।आग से एक युवती झुलस गई। आग में झुलसी युवती को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युक्ति की मौत हो गई। 

घटना जनपद रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र की है जहां सिंगनी गांव निवासी शराफत की बेटी मिस्कीन(22) बीते रविवार की शाम घर में चाय बना रही थी। इतने में सिलेंडर से  गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। 

आग लगने से शराफत की बेटी मिस्कीन भी आग से झुलस गई। युवती द्वारा शोर मचाने पर उसके परिवार के साथ आसपास के लोग भी मौके पर आ गये एवं  उसे बचाकर उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए। 

युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर वहीं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सबको रखवा लिया। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close