निराश्रित गोवंश के लिए सत प्रतिशत संरक्षित किया गया
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
वजीरगंज उत्तर प्रदेश
वजीरगंज ःविकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कतगांव में आवारा निराश्रित गोवंश के लिए सुरक्षित गौशाला में पहुंचाया गया आपको अवगत करा दें 1 जनवरी से 10 जनवरी तक निराश्रित आवारा गोवंश को खुले में ना रहे यह अभियान समस्त उत्तर प्रदेश की ग्राम सभा में चलाया जा रहा है अधिकारी व डीएम के आदेशों के अनुसार अधिक ठंड होने की वजह से निराश्रित गोवंश सड़कों पर मर रहा है इसके लिए यह अभियान चलाया गया इस अभियान के द्वारा ग्राम पंचायत कतगांव की सत प्रतिशत गोवंश को गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया l
इस कार्य में ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ,ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी ,प्रधान पति मुकेश पाल, प्रधान सहयोगी राहुल पाल, प्रमोद चौहान व गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने गोवंश को संरक्षित कर गौशाला मे पहुंचा दिया l
समस्त ग्राम वासियों ने गायों को सुरक्षित तरीके से संरक्षित होने पर अधिक खुशी जाहिर की है l