नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Saturday, January 15, 2022 | January 15, 2022 Last Updated 2022-01-15T14:54:07Z
    Share
नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: कस्वा स्वार में पुलिस ने स्मैक की बिक्री कर रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 10 ग्राम स्मैक की पुलिया बरामद हुई। 

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

जनपद रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र की है, जहां आज शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक स्मैक की बिक्री कर रहा है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों ओर से घेराव युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 10 ग्राम स्मैक की पुड़िया बरामद हुई। मौका पाकर खरीदने आये युवक वहां से फरार हो गए। 

पूछताछ में उसने अपना नाम माजिद हुसैन निवासी कस्बा स्वार के मोहल्ला रसूलपुर बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close