महिला को एक बंद जगह पर ले जाकर किये गए गैंगरेप मामले में उच्च अधिकारियों के कहने पर हुआ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश वदायूं
कुंवर गांव( 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 24 𝐋𝐢𝐯𝐞 ) मामला थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर का दिन शनिवार का है जहां गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह क्षेत्र के गांव ललेई में एक डॉक्टर से दवा लेने गई थी
जहां उसे जब डाक्टर नहीं मिला तो महिला दूसरे डाक्टर के पास जाने के लिए । आंवला बदायूं मार्ग स्टेंड पर खड़ी हो गई
जहां कुंवर गांव की तरफ से एक बाइक सवार आया और कहने लगा कि भाभी कहां जाने को खड़ी तभी महिला ने कहां मुझे कासिमपुर पर डाक्टर के पास दवा लेने जाना है
तभी महिला उसकी बाइक पर बैठ गई जिसके बाद युवक ने अपनी मोटरसाइकिल कासिमपुर के पास नहीं रोकी और वह महिला को बैठाकर बदायूं की ले गया ।
जहां महिला का आरोप है कि युवक ने बदायूं में एक जगह ले जाकर रोका और उसने अपने अन्य चार साथियों को भी बुला लिया।
जहां सभी ने महिला के साथ बारी बारी से बलात्कार किया जहां महिला बेहोश हो गई ।
और आरोपी महिला को बेहोशी हालत में छोड़ कर चले गए । महिला को जब होश आया तो महिला उस घर से रात में ही भाग खड़ी हुई जहां उसने नवादा चौकी के सामने चाय के की दुकान से फोन करके पूरा वाकया अपने पति को बताया
बताए हुए जगह पर पति पहुंचा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला ।जिसके बाद महिला ने पति के साथ जाकर कुंवर गांव थाने जाकर रविवार को तहरीर दी है ।
जहां पुलिस ने उच्च अधिकारियों के कहने पर एक नामजद सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने एक मुल्लाजी को हिरासत में लिया है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते सोमवार को एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने कुंवरगांव थाने पहुंच कर जांच की है ।
संवादाता अनुज रस्तोगी की रिपोर्ट कुवर गांव