तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में किया गया 30 वे फाउंडेशन डे का आयोजन
मुजफ्फरनगर 26 फरवरी
तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में 30 वे फाउंडेशन डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के फाउंडर डा0 एस0 फ़ारूक अध्यक्ष, तस्मिया ऑल इण्डिया एजूकेषनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी, नई दिल्ली ने मुख्य अतिथि मौ0 सेन्जिक एम्बेसेडर, बोसनिया तथा
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर अफरोज उल हक वाइस चांसलर, एच0 ए0 यूनिवर्सिटी इम्फाल मणिपुर का स्वागत फूलो का गुलदस्ता और स्मृति चिह्नन भेंट करके किया कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते-ए-कलाम पाक से हुई, जिसका अरबी, उर्दू और अंग्रेजी अनुवाद मौ0 जुनैद,महविष और अलीना मेहरबान ने किया। मौ0 अज़ीम कक्षा सात बी ने अपनी आवाज़ में नात-ए-नब्वी पेश की।
स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद मज़हर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जिसमें उन्होने वार्षिक सत्र 2021-22 मे स्कूल की एक्टीविटिज़ के बारे में बताया और स्कूल के फ़्यूचर प्लान से भी अभिभावक को रूबरू कराया। इस मौके पर स्कूल की मैग्ज़ीन ‘‘नूर’’ का 15वाँ एडिशन भी रीलीज़ किया गया,
जिसमें गत वर्श की स्टूडेन्टस एक्टीविटिज़ का पूरा ब्यौरा दिया गया था। सांस्कृतिक प्रोग्राम में कक्षा एलकेजी और यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने एडीकेट सिखाते हुए ‘‘ अस्सलामुआलेयकुम’’ कविता पर एक्शन सॉन्ग पेश करके सबका दिल जीत लिया कक्षा तीन के स्टूडेन्टस ने बच्चो के मन की बात बताते हुए ‘‘देखो इन्हे ये है ओस की बूंदे ’’
पेश किया, जिसने अभिभावको को भावुक कर दिया। कक्षा पाँच के स्टूडेन्टस ने टीचर्स को डेडीकेट कर सुंदर गीत ‘‘ आप जो न होते जाने हम क्या होते’’ पेश किया और टीचर्स के लिए अपना ग्रेटिट्यूड पेश किया। कक्षा सात जी की छात्रा ने बच्चो का हौसला बढ़ाने वाला सांग ‘‘अभी आगाज़ है
तेरा’’ पेश किया, जिससे बच्चो की हिम्मत बढ़े साथ ही बच्चो में कंपटीशन स्प्रीट को मोटीवेट करने के लिए कक्षा आठ जी की स्टूडेन्टस ने ‘‘कुछ कर दिखा’’ सांग फेस करके जोश भर दिया। साथ ही एक ड्रामा ‘‘मेरे पापा’’ पेष किया गया, जिसने अभिभावको को भावुक कर दिया। इसके बाद टापर्स स्टूडेन्टस सालेहा, सरविष, उम्मे हबीबा, आयषा, तज़किया, मौ0 असद सिद्दकी, सोफिया, अमन गुफरान, सोयबा तबस्सुम को ट्राफी और सर्टिफिकेट से नवाज़ा गया साथ ही 1000 रूपये का चेक भी प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया।
इसके साथ ही स्पोर्ट एकेसीलेंस अवार्ड में फै़ज़ान, फ़ातिमा, अलतमष, हुमैरा, जुबैर, आयषा, फ़ाइज़ मनतषा, अयान, अदीना, सिदरा, सादिया, सोफ़िया, मनतषा, हिरम, नषरा को भी र्स्टीफिकेट और ट्राफ़ी से नवाज़ा गया। इस मौके पर एक आर्ट एंड क्रॉफ्ट मे जूट, टाइल, प्लास्टिक बोतल, दीये, ग्लास पेंटिग, वॉल हैगिंग आदि वेस्ट मेटीरियल से बनी वस्तुओं को प्रदर्षित किया गया था।
विज्ञान प्रर्दषर्नी में फोटो सिनथेसिस, वेलकेनो, राकेट फलाई थेरेपी पौल्यूषन कन्ट्रोल, पी0 एनर्जी टॉय आदि मॉडल प्रदर्षित किये गये थे। स्टूडेून्टस अपनी वैज्ञानिक सूझ-बूझ का परिचय देते हुए दर्षको को मॉडल के बारे मे बता रहे थे। अपने अतिथि भाषण में मुख्य अतिथि मौ0 चेगिस ने बच्चो से हार्ड वर्क, फोकस माइन्ड ऑन एजुकेशन पर अडिग रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अफ़रोज-उल-हक़ ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए हायर एजुकेशन पर ज़ोर दिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में डा0 एस0 फ़ारूक़ ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य व विकास पर भी ज़ोर दिया
उन्होने कहा, कि हमारे माँ-बाप, भाई बहन और समाज के प्रति कुछ कर्तव्य है, शिक्षा के साथ भलाई के काम भी आवश्यक है गरीबो, बेसहारा, वृद्धो की मदद करना नेक काम है। अच्छी शिक्षा वही है, जिससे समाज की तरक्की और भलाई हो, स्कूल मनोरंजन के लिए कुछ फूड स्टॉल भी लगाये गये थे। अन्त में स्कूल के प्रधानाचार्य ने सबका शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न स्कूलो के प्रधानाचार्य और नगर के सम्मानित लोग और स्कूल का समस्त स्टाफ जुबैर अहमद, मौलाना शौकत मौ0 मुरसलीन, मौ0 परवेज़, लाईका उस्मानी, असमत आरा, रेशमा खुशनसीब तबस्सुम दरकषा परवीन, रूक़ैय्या बानो, अमरीन अंसारी, नाज़िया परीवन, समन, तूबा परवीन, सानिया मरियम आदि मौजूद रहे।