स्कूल से नदारद शिक्षिका पर बैठी विभागीय जांच

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्कूल से नदारद शिक्षिका पर बैठी विभागीय जांच

Saturday, February 26, 2022 | February 26, 2022 Last Updated 2022-02-26T14:01:31Z
    Share
स्कूल से नदारद शिक्षिका पर बैठी विभागीय जांच 

कवरेज को पहुँचे पत्रकारों को शिक्षिका के पति ने दी गालियां
National 24 live 
Budaun
विकास क्षेत्र आसफपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नूरनगर कौड़िया में बिना अवकाश और मेडिकल के महीनों से गायब चल रही शिक्षिका की शिकायत मिलने पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप ने स्कूल पर छापा मार दिया। स्कूल पहुँचने पर बीएसए ने सभी जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए और हेडमास्टर समेत सभी स्टाफ से पूछताछ की। शिकायत सही पाए जाने पर बीएसए का पारा चढ़ गया और उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार को भी स्कूल में तलब करके उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। महीनों से नदारद शिक्षिका शनिवार को स्कूल पहुँची जहां बीएसए ने उससे स्पष्टीकरण मांगा। इधर पत्रकारों द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने से बौखलाए शिक्षिका के पति ने पत्रकारों से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनको देख लेने की धमकियां भी दी हैं। इस बात से गुस्साए आसफपुर पत्रकार संघ के मीडिया कर्मियों ने बीएसए से उक्त व्यक्ति की शिकायत की है। धमकियां देने वाला व्यक्ति विकास खण्ड आसफपुर के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय डरेला में तैनात बताया जाता है। बीएसए महेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे प्रकरण की जांच की गई है जिसमें शिक्षिका की लापरवाही निकलकर सामने आई है। उसपर विभागीय जांच बिठा दी गयी है। जब उनसे शिक्षिका के पति द्वारा मीडियाकर्मियों से अभद्रता के संबध में बात की गई तो उनका कहना था कि पत्रकारों से अभद्रता गंभीर विषय है। यदि हमको लिखित शिकायत पत्रकारों की ओर से मिलती है तो उक्त शिक्षक के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close