चेकिंग के दोरान ओवरलोड खनन से भरे 43 डंपर पकड़कर किया सीज
National 24 live
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24) :: जनपद रामपुर के तहसील बिलासपुर में आज शनिवार की शाम स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड खनन से भरे 43 डंपर पकड़ लिए।
साथ ही प्रशासन ने सभी डम्परों को सीज कर उनके विरुद्ध जुर्माना लगाया। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से ट्रक चला रहे ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
अक्सर बिलासपुर तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन का काम किया जाता रहा है।जिसमें कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से नदियों से लेकर खेतों तक से रेत और बालू का खनन चलता रहा है।
इसी को लेकर आज शनिवार की शाम सीओ अरुण कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उत्तराखंड सीमा से बड़े बैमाने पर खनन करके उसे क्षेत्र के रास्तों से चोरी छिपे बरेली की ओर लेकर जाया जा रहा है।
सूचना पाकर सीओ, एसडीएम निरंकार सिंह और भारी पुलिसबल के साथ नवाबगंज-बौसेना मार्ग पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच अधिकारियों ने उत्तराखंड की ओर से ओवरलोड खनन भर कर आ रहे करीब 43 डंपरों को पकड़ लिया।
पुलिस और अधिकारीयों का छापा पड़ा देख खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया तथा ड्राइवर तो ट्रकों से कूद-कूदकर खेतों में भाग गए। बाद में पुलिस ने दौड़ लगाकर आधों को तो पकड़ लिया, जबकि आधे फरार हो गए।
बाद में अधिकारियों ने जब खनन की परमीशन और संबधित कागज दिखाए जाने की बात कही तो खनन माफिया एक भी कागज नही दिखा पाए। जिस पर अधिकारी डंपरों को अपने साथ धर्मकाटें पर ले आए।
यहां लाकर उनकी तौल करवाई और एक-एक करके सभी को एक मिल में खड़ा करवा दिया। साथ ही खनन से भरे सभी वाहनों पर जुर्माना डालते हुए उन्हें सीज कर दिया।
इस पर एसडीएम ने बताया कि खनन से भरे सभी वाहन ओवेरलोड हैं। जिसकी वजह से उन्हें पकड़ कर सीज किया गया है। मामले से आरटीओ व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है पकड़ने वाली टीम में एस डी एम तथा सी ओ के अलावा तहसीलदार सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह, परवेज़ खां, रोहित सक्सेना सहित आदि रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर