रुकना तेरा काम नहीं चलना तेरी शान "सरदार बलजीत सिंह डिप्टी डायरेक्टर दिल्ली सरकार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रुकना तेरा काम नहीं चलना तेरी शान "सरदार बलजीत सिंह डिप्टी डायरेक्टर दिल्ली सरकार

Sunday, February 27, 2022 | February 27, 2022 Last Updated 2022-02-27T13:46:33Z
    Share
रुकना तेरा काम नहीं चलना तेरी शान "सरदार बलजीत सिंह डिप्टी डायरेक्टर दिल्ली सरकार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का आगाज के तहत देश के सभी नगरों ने तैयारिया पूर्ण कर ली है दिल्ली सरकार के अंतर्गत नगर निगमों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग करने की तैयारियां जबरदस्त तरीके से शुरू है

*स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आज जनपद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी रहे सरदार बलजीत सिंह के द्वारा दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में एनडीएमसी के सिटी जोन के डीसी साहब के द्वारा क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन कर जोन के उच्च अधिकारियों,

एसआई एएसआई व कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को सफल बनाने हेतु विशेष कार्यशाला में सभी की उपस्थिति दर्ज करवाई गई। इस बार एनडीएमसी अपने पूरे जोश के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण2022 को सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है एनडीएमसी के कमिश्नर साहब सभी डिप्टी कमिश्नर सभी अधिकारीगण आईसीयूसी कंसलटेंट टीम दिन रात प्रयासरत हैं

 स्वच्छ भारत मिशन/स्वच्छ सर्वेक्षण एक्सपर्ट सरदार बलजीत सिंह सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए सभी जोन में दिन रात अपनी मेहनत से बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करते दिखाई पड़ रहे हैं।

*जोन के अधिकारी कर्मचारी बताते हैं कि एनडीएमसी व आईसीयूसी कंसलटेंट टीम के द्वारा प्रत्येक सफल प्रदर्शन किए जाने की तैयारिया पूर्ण है 1 मार्च से स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हो रहा है जिसके लिए सिटीजन फीडबैक शुरू कर दिया गया है।

 सरदार बलजीत सिंह बताते हैं कि आज बहुत बड़ा दिन है दिल्ली के सबसे बड़े *ऑडिटोरियम में मुझे ट्रेनिंग देने का मौका मिला इस मौके पर उन्होंने एनडीएमसी के सभी अधिकारियों एवं आईसीयूसी कंसलटेंट टीम का बहुत धन्यवाद किया

 वो कायदों का मुसाफ़िर है यही पहचान है उसकी
 जिधर से भी गुज़रता है सलीक़ा छोड़ जाता है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close