*ओडिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने 7 राज्यों में 14 महिलाओं के साथ शादी (Man married 14 Women) रचाई है*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*ओडिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने 7 राज्यों में 14 महिलाओं के साथ शादी (Man married 14 Women) रचाई है*

Friday, February 18, 2022 | February 18, 2022 Last Updated 2022-02-18T09:30:47Z
    Share

National 24, नई दिल्ली। ओडिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने 7 राज्यों में 14 महिलाओं के साथ शादी (Man married 14 Women) रचाई है। इस घटना की जानकारी पाकर हर कोई हैरान रह गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से धर दबोचा है।

पुलिस के मुताबिक, इस व्यक्ति ने पिछले 48 सालों में देश के सात राज्यों की 14 महिलाओं से शादी (Man married 14 Women) की है। आरोपी ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पाटकुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी अपनी पत्नियों को छोड़कर भागने से पहले उनसे पैसे भी ऐंठता था। मगर हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी शादियां करने और इन सभी से रुपये एेंठने के बाद आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा है। यही नहीं, उसने जिन महिलाओं से शादी की, वह पढ़ी- लिखी हैं और पेशे से वकील, डॉक्टर या टीचर हैं। एक महिला अर्धसैनिक बल में भी काम कर रही है।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी (Man married 14 Women) पहली शादी 1982 में की थी। फिर 2002 में दूसरी शादी की। उसे इन दोनों शादियों से पांच बच्चे हुए। दास ने बताया कि 2002 से 2020 तक उसने वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से अन्य महिलाओं से दोस्ती की और पहली पत्नियों को बिना बताए 12 और महिलाओं से शादी कर ली। पुलिस के अनुसार वह आखिरी पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था जो दिल्ली में एक स्कूल में अध्यापिका है।

ऐसे चला पता

पुलिस का कहना है कि मामला (Man married 14 Women) तब सामने आया जब स्कूल की शिक्षिका ने पिछले साल जुलाई में महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने 2018 में नई दिल्ली में उससे शादी की और उसे भुवनेश्वर ले गया। जहां महिला को आरोपी की कई शादियों के बारे में पता चला और पुलिस ने उसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद उसे किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उसे पहले हैदराबाद और एर्नाकुलम में बेरोजगार युवकों को धोखा देने और ऋण धोखाधड़ी के आरोप में दो बार गिरफ्तार किया गया था।

इन राज्यों की महिलाओं से की शादी

पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी (Man married 14 Women) ने खुद को डॉक्टर बताया था। उसने दिल्ली, पंजाब, असम, झारखंड और ओडिशा समेत सात राज्यों में महिलाओं से धाेखाधड़ी कर शादी की है। उसकी पहली दो पत्नियां ओडिशा की थीं। पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी अधेड़ उम्र की एकल महिलाओं खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूढती थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी उसे छोड़ने से पहले उसके पैसे ले लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close