केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया अपना मतदान
National 24
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के दनियापुर में मतदाधिकार का इस्तेमाल किया।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मतदान करने के लिए दो दिन पहले ही परिवार के साथ यहां आ गए थे।
वह यहां शंकरपुर स्थित अपने आवास से सुबह में पत्नी सीमा नकवी के साथ निकले और प्रशिक्षण केंद्र दनियापुर स्थित बूथ पर जाकर लाइन में लग गए।
पति-पत्नी दोनों ने लाइन में आम नागरिक की तरह लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर