अध्यक्ष आदेश शंखधार ने अपर मुख़्य अधिकारी जिला पंचायत रामपुर को पत्र भेजकर माँग की है, कि किसान मेला रठौण्डा में पार्किंग शुल्क निर्धारित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर प्रचार प्रसार किया जाए तथा साइकिल से दस रुपये, मोटरसाइकिल से बीस रुपये तथा कार से पचास रुपये का शुल्क ही बसूल किया जाए।
जबकि किसान मेला रठौण्डा में हमेशा से ही निर्धारित शुल्क से अधिक बसूल किया जाता है। जिसके सम्बन्ध में पिछले वर्ष 2021 में जिलाधिकारी रामपुर को अवगत कराया गया था।
उसके बाद मोटरसाइकिल के किराए में दस रुपये की छूट प्रदान की गई थी। लेकिन इस बार ऐसा न होने पाए इसके लिए पूर्व में उपजिलाधिकारी मिलक, जिलाधिकारी रामपुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि किसान मेला रठौण्डा का ठेका ही इस प्रकार से किया जाए जिससे कि मेला ठेकेदार को भी नुकसान न हो।
साथ ही आम जनता को भी सुविधा हो सके। इसके लिए जो जिला पंचायत रामपुर द्वारा निर्धारित शुल्क है वही किसानों से बसूल किया जाए। आज इसके सम्बन्ध एक पत्र अपर मुख़्य अधिकारी जिला पंचायत को भेजकर इसे लागू कराने का अनुरोध किया गया है। और ऐसा न होने की दशा में विरोध करने की बात कही गई है।
आदेश शंखधार ने बताया कि यह मेला ही किसानों का है इसलिए ही इसका नाम भी किसान मेला रखा गया है। इसलिए किसानों से पार्किंग का निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क किसी भी क़ीमत पर बसूल न किया जाए।