चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में पंच दिवसीय रोवर रेंजर कैंप का भव्य शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में पंच दिवसीय रोवर रेंजर कैंप का भव्य शुभारंभ

Saturday, February 19, 2022 | February 19, 2022 Last Updated 2022-02-19T11:28:15Z
    Share
चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में पंच दिवसीय रोवर रेंजर कैंप का भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरनगर 19 फरवरी चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज से पंचदिवसीय रोवर रेंजर कैंप का शुभारंभ प्राचार्य एवं संरक्षक रोवर रेंजर इकाई ,डॉ.नरेश कुमार मलिक जी के द्वारा किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना , प्रार्थना व झंडा गीत के साथ हुआ| प्राचार्य द्वारा झंडारोहण के पश्चात विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भर, राष्ट्र प्रेम तथा राष्ट्रहित का पाठ पढ़ाया |

उन्होंने विद्यार्थियों से समाज हित में रचनात्मक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने तथा सामूहिकता की भावना तथा एक अच्छा नागरिक बनने की अपील की |

कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर डॉ. हरिओम शर्मा तथा कोरोवर लीडर डॉ दुष्यंत कुमार ने किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी| डीओसी भारत भूषण अरोड़ा, श्रीमती रेनू गर्ग तथा श्रीमती प्रभा द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई|

प्राचार्य तथा डॉक्टर ए के सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को एक अच्छे कैंप के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

कैंप को सफल बनाने मे डॉक्टर ए के सिंह ,डॉक्टर एस के सिंह , श्री भूपेंद्र, डॉक्टर आई डी शर्मा ,श्री सुधीर कुमार, श्री गौरव जैन तथा लोकेश ,व देवी शरण का मुख्य योगदान रहा ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close