बिसौली में धूमधाम से मनाई गई क्षत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में धूमधाम से मनाई गई क्षत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

Saturday, February 19, 2022 | February 19, 2022 Last Updated 2022-02-19T11:34:11Z
    Share
बिसौली में धूमधाम से मनाई गई क्षत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

बिसौली- नगर निवासी हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी पुनीत कुमार शाक्य के आवास पर शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद

नगर अध्यक्ष केपी मौर्य ने दीप प्रज्वलित किया

 संघ नगर शारीरिक प्रमुख शिवम वार्ष्णेय ने बताया 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में शिवाजी का जन्म  हुआ था. उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले, माता का नाम जीजाबाई (Jijabai) था. उनके बड़े भाई संभाजी थे वही

हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य ने बताया  कि

शिवाजी को भारत के एक महान योद्धा और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है. शिवाजी ने गोरिल्ला वॉर की एक नई शैली विकसित की थी. शिवाजी ने अपने राज काज में फारसी की जगह मराठी और संस्कृत को अधिक प्राथमिकता दी थी. उन्होंने कई सालों तक मुगल शासक औरंगजेब से लोहा लिया था  

नगर अध्यक्ष केपी मौर्य ने बताया  

जहां एक ओर शिवाजी अपनी युद्धनिति से मुगलों की नाक में दम कर रखा था वहीं वो अपनी प्रजा का भी पूरा ध्यान रखते थे. शिवाजी एक धर्मनिरपेक्ष राजा थे

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य नगर अध्यक्ष केपी मौर्य नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य  नगर मंत्री मनोज कुशवाह संघ शारीरिक प्रमुख शिवम वार्ष्णेय धर्म जागरण जिला संयोजक चंद्रेश सक्सेना

नामित सभासद पुष्पेंद्र मौर्य भा जा पा नगर मंत्री राहुल सिंह एडवोकेट नगर मंत्री पप्पू नगर उपाध्याय ललित वार्ष्णेय बूथ अध्यक्ष रामजी मौर्य  गुड्डू शाक्य रूपेश बाल्मिक विजेंद्र बाल्मिक आदि ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर नगर अध्यक्ष केपी मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close