पी. आर. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर 23 फरवरी पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रांगण में श्री मुकुल जी योगा अध्यापक (पतंजलि) द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा बच्चों को आसन, प्राणायाम और ध्यान कराए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल, प्रबंधक श्री अनघ सिंघल, खेल अध्यापक श्री प्रवीण जयसवाल और
योगा अध्यापक मुकुल जी द्वारा सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री मुकुल जी ने प्रारंभ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और कल्याण मंत्र के साथ बच्चों का ध्यान केंद्रित कराया साथ ही ध्यान केंद्रित होने वाले लाभ से बच्चों को अवगत कराया।
उसके बाद उन्होंने एक एक कर बच्चों को विभिन्न प्रकार के आसन जैसी तुला आसन, अर्धचंद्रासन, गोमुखासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन ट्री पोज़, शशक आसन, मकरासन, भुजंगासन और सर्वांगासन आदि सिखाए, जिसे बच्चों ने बहुत ही उत्साह और आनंद के साथ किया।
बच्चों को प्रातः 9:00 बजे हल्की-फुल्की आहार के साथ विद्यालय में बुलाया गया तथा योग शिविर 12:00 बजे प्रारंभ किया गया।
जिसमें उन्होंने बच्चों को आसन करने की सही मुद्रा सिखाई तथा अलग-अलग आसन से होने वाले लाभ से भी बच्चों को अवगत कराया।
मुकुल जी ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के बारे में बताया तथा सूर्य नमस्कार के 12 आसन बच्चों को सिखाए। अंत में बच्चों को सुर संगीत के साथ शांति पाठ कराया और कार्यक्रम का समापन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल ने मुकुल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यापक लव कुमार के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं सम्मिलित रहे।