राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा से चोरों ने स्टोर के ताले तोड़कर बंद पेटी में रखे पंखे लेकर हुए फरार,
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी तहरीर
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: शहजादनगर थाना क्षेत्र के मनकरा गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चोरों ने स्टोर में पेटी में रखे पंखों को चुरा ले गए।
साथ ही चोरों ने स्टोर के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है।
घटना जनपद रामपुर के थाना शहर नगर क्षेत्र के अंतर्गत मन करा गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बीते 2 महीने में दो बार चोरी हो चुकी है।
पहली चोरी 3 दिसंबर 2021 को हुई जिसकी पुलिस ने आज तक कोई खोज बीन नहीं की। दूसरी चोरी 24 जनवरी 2022 को हुई। जिसकी जानकारी कॉलेज की प्रधानाचार्य के आज शुक्रवार 25 फरवरी 2022 को विद्यालय जाने पर हुई।
प्रधानाचार्य विपिन कुमार झा के अनुसार विद्यालय संचालन से बाहर होने के कारण उसमें कोई चौकीदार नियुक्त नहीं किया गया है। पुलिस की लापरवाही के कारण न ही अब चोरों को पुलिस का खौफ है।
जिसके कारण 3 दिसंबर को हुई चोरी में चोरों ने पंखे चोरी किए थे। जिसकी प्राथमिकी पुलिस को 5 दिसंबर 2021 को दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस ने आज तक कोई जांच नहीं की।
दूसरी चोरी 24 जनवरी 2022 की रात्रि में हुई जिसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आज शुक्रवार 25 फरवरी 2022 को आकर देखा तब हुई। प्रधानाचार्य ने चोरी के मामले को देख तुरंत सूचना अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। उधर प्रधानाचार्य द्वारा थाने में जाकर इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब आगे देखना यह हैं कि पुलिस इसमें क्या कार्यवाही करती है।