सिंचाई विभाग की ओर से नहर की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को भेजा गया नोटिस
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):: जनपद रामपुर में नहर की भूमि पर नहर के पास के किसानों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
जिसको लेकर सिंचाई विभाग की ओर से उन लोगों को जिन्होंने नहर की भूमि भी कब्जा कर जोत रखी है, उन लोगों को नोटिस जारी किया है।
नोटिस के द्वारा उन लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह के बाद भी कब्जा धारक भूमि को नहीं छोड़ते हैं तो विभाग से जाकर कब्जा हटवायेगा।
कब्जा हटवाने का खर्चा भी उन लोगों से ही वसूला जाएगा। अब तक पांच सौ से अधिक लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।
भूमि को लेकर कई मामले अदालत मे भी अभी तक विचाराधीन हैं। सिचाई विभाग भूमि पर अवैध कब्जा हटवा कर भूमिहीनों को आवंटित कर रहा है।