रुई के गोदाम में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::आज मंगलवार की दोपहर बीड़ी की चिंगारी से रूई गोदाम में आग लगने से गोदाम मे रखे लोड, तकिए, रूई धुनने की मशीनों आदि सामान समेत करीब आठ लाख रुपये माल जलकर राख हो गया।
कुछ ही देर मे आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाना पड़ा। तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
नगर निवासी दिलशाद अंसारी व चन्द्रपुरकलां गांव निवासी रामस्वरूप लोधी का शाहबाद बिलारी मार्ग पर एक काफी बड़ा गोदाम बना हुआ है। गोदाम में रूई, लोड, तकिए, झूले आदि सामान बनाकर तैयार किया जाता है।
गोदाम में तैयार माल के साथ ही साथ काफी मात्रा में कच्चा माल भी रखा रहता है। गोदाम स्वामी ने बताया कि आज मंगलवार को दोपहर तकरीबन 12:45 बजे के समय लेबर गोमदाम मे काम कर रहे थी। इसी बीच लेवर में से किसी एक व्यक्ति के बीड़ी पीने के दौरान चिंगारी वहां गिर गयी।
जिससे वहाँ रखी रुई मे आग लग गयी। देखते ही-देखते कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने समर सेवल चलाकर आग को बुझाने की कोशिश भी की। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। जिस पर करीब आधा घण्टे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग लगने से करीब आठ लाख रुपयों का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर